कोरोना वायरस की इस महामारी ने पूरी दुनिया में तबाही मचाई हुई है। अब तक इस जानलेवा बीमारी के लिए कोई वैक्सीन (टीका) तैयार नहीं हो पाया है। इस्राइल के रक्षा मंत्री नफताली बेनेट ने दावा किया है कि देश के डिफेंस बायोलॉजिकल इंस्टीट्यूट ने कोरोना वायरस का वैक्सीन तैयार कर लिया है।
दुनियाभर के वैज्ञानिक इस खतरनाक वायरस की वैक्सीन बनाने में जुटे हुए है। लेकिन अभी तक किसी भी देश को इसमें सफलता हासिल नहीं हुई है। अगर इस्राइल का यह दावा सच साबित होता है, तो दुनियाभर के अरबों लोगों को इस वायरस के दंश से बचाया जा सकता है।
इस कोविड-19 महामारी के संभव इलाज के रूप में महत्वपूर्ण सफलता बताया है। इस्राइली रक्षा मंत्री ने बताया कि वैक्सीन को तैयार करने का चरण पूरा हो चुका है और शोधकर्ता इसे पेटेंट कराने की तैयार कर रहे हैं। साथ ही इस वैक्सीन की व्यापक पैमाने पर उत्पादन की तैयारी भी हो रही है।

Comments
Post a Comment