हरियाणा में आज अभी तक कोरोना से संकर्मितो की संख्या 517 हो गई है लगातार ही कोरोना महामारी से संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है आज दिन भर में 75 नए केस सामने आये है सबसे ज्यादा केस आज सोनीपत में 29 अम्बाला में 23 नए केस सामने आये है हरियाणा सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए हरियाणा में 4 मई से लॉकडाऊन के तीसरे चरण में जहां कुछ क्षेत्रों में रियायतें दी है। वहॉं, धारा 144 के तहत पांच या इससे अधिक लोगों के एक साथ सार्वजनिक स्थानों पर एकत्रित होने पर प्रतिबंध लगाया है।
हरियाणा के सोनीपत और अंबाला में फटा करोना बम्ब , करोना पाजिटिव मामलों में जबरदस्त बढ़ोतरी , अंबाला छावनी लेबर का काम करने वाले 23 लोग करोना पाजिटिव और सोनीपत में 29 लोग करोना पाजिटिव पाए गए है स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप , लाकडाउन 3 में छूट के पहले दिन ही प्रशासन के हाथ पैर फूले ।
4 मई 2020 से राज्य में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार, शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक प्रदेश में कफ्र्यू रहेगा, जबकि बाकी अवधि में आवागमन व कार्य होगा।अगर लॉकडाऊन का पालन करने में ढि़लाई बरती गई और क्षेत्र को रेड-जोन घोषित कर दिया गया तो उस क्षेत्र में तत्काल प्रभाव से आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई को छोडकऱ कई तरह की अनुमति बंद हो जाएंगी और सोशल डिस्टेंसिंग का होगा पालन करना होगा ।

Comments
Post a Comment