रणदीप सुरजेवाला पर भड़के सीएम खट्टर, कब खत्म होगा लॉकडाउन?


कोरोना वायरस के चलते हरियाणा सरकार को घेर रहे रणदीप सुरजेवाला पर पलटवार करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को खुद ही मोर्चे पर आ गए। मनोहर लाल ने उन्हें विधायक कार्यकाल को लेकर घेरते हुए यहां तक कह डाला कि पांच साल में केवल सात दिन के लिए विधानसभा में आए और सरकारी खजाने से एक करोड़ 12 लाख रुपए लेने वाले सुरजेवाला आज किस आधार पर जनता को गुमराह कर रहे हैं।

सुरजेवाला पर सीधा हमला बोलते हुए सीएम ने कहा, ‘सुरजेवाला हिसाब मांग रहे हैं। विधायकों ने तो एक महीने की वेतन और अगले एक वर्ष के लिए 30 फीसदी वेतन कोरोना रिलीफ फंड में दी है। सुरजेवाला 1 लाख 68 हजार रुपये मासिक पेंशन ले रहे हैं। अब जब वे हिसाब मांग रहे हैं, तो हिसाब पूरा ही देना होगा’। दूसरी और सुरजेवाला ने सरकार से पूछा, ‘लॉकडाउन 3.0 के पीछे क्या उद्देश्य है। क्या यह लॉकडाउन 3.0 आख़िरी है या लॉकडाउन 4.0 और लॉकडाउन 5.0 भी आएगा। यह पूरी तरह ख़त्म कब होगा।’

सुरजेवाला ने बहस में बोलै क्या हरियाणा में किसानों के लिए सरकार के पास क्या रोडमैप है। 40 करोड़ से अधिक गांव-शहर के मजदूरों की रोजी-रोटी व राशन की क्या व्यवस्था है। सवा चार करोड़ एमएसएमई इकाइयों को राहत कैसे मिलेगी।  हरियाणा के सीएम ने कहा हाल ही में हरियाणा सरकार कोरोना से जंग अच्छे से लड़ रहा  है। इसलिए पूरे देश में हरियाणा की प्रशंसा हो रही है।

Comments