भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए 'गुट-निरपेक्ष आंदोलन' शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा, हमने अपनी जरूरतों के बावजूद दुनिया के 123 साझेदार देशों को मेडिकल सर्विसिस उपलब्ध कराई हैं। इनमें से 59 देश गुट-निरपेक्ष आंदोलन के सदस्य है। इस दौरान पीएम मोदी ने बिना नाम लिए पाकिस्तान पर निशाना साधा कुछ लोग आतंकवाद जैसे वायरस फैला रहे है हम पड़ोस में पल रहे इस आतंकवाद से निपटने में सक्षम है ये लोग छेड़छाड़ वाले वीडियो शेयर कर देश और समुदायों को बांटने की कोशिश में जुटे हैं।
दुनिया में कोरोना का कहर वायरस से लड़ रही है और कुछ लोग आतंकवाद जैसे वायरस फैला रहे है दुनिया महामारी के जाल में है दुनिया भर में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 36 लाख पर कर चुकी है और 2 लाख पचास हजार से ज्यादा मौते हो चुकी है भारत में भी कोरोना वायरस लगातार जोरो से बढ़ रहा है भारत से कोरोना से संक्रमितो की संख्या 44 हजार पार कर चुकी है 1522 लोगो की मौत हो चुकी है।
गुट निरपेक्ष आंदोलन दुनिया की सबसे नैतिक आवाज' पीएम मोदी ने कहा, मानवता दशकों के सबसे गंभीर संकट गुजर रही है। ऐसे वक्त में गुट निरपेक्ष आंदोलन दुनिया को एकसाथ आने को बढ़ावा दे सकता है। गुट निरपेक्ष आंदोलन दुनिया की सबसे नैतिक आवाज रही है। इस भमिका को बनाए रखने के लिए गुट निरपेक्ष आंदोलन को समावेशी होना होगा।

Comments
Post a Comment