विश्व खेल जगत में कोरोना वायरस की वजह से सभी गतिविधियां ठप्प पड़ी हैं। क्रिकेट जगत में कहीं कोई खेल नहीं हो रहा है और सभी टूर्नामेंट व मैच स्थगित या रद्द किए गए हैं। हालांकि इसके बावजूद क्रिकेट जगत से जुड़ी वायरस संक्रमण की एक खबर आ रही हैं। अब दक्षिण अफ्रीका के प्रथम श्रेणी क्रिकेटर सोलो नक्वेनी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।
दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर सोलो नक्वेनी भी कोरोना से संक्रमित पाए गए है दक्षिण अफ्रीका पर भी कोरोना वायरस से करारा वार किया है। यह महामारी पूरी दुनिया में अपना कहर बरसाए हुए है है दक्षिण अफ्रीका में अब तक 7808 कोरोना केस सामने आए हैं जबकि इनमें से 3153 लोग ठीक भी हो चुके हैं। वहीं, 153 लोगों की मौत हुई है।
भारत में कोरोना से संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा ही पिछले 24 घंटो में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 3344 नए मामले सामने आये है और 104 की मौत हुई है अब कोरोना से संक्रमतो की संख्या बढ़कर 56351 हो गई है और कोरोना से 1889 की मौत हो चुकी है।

Comments
Post a Comment