कोरोना के कहर से बेहाल पाकिस्तान, कोरोना के दलदल में फंसा पाकिस्तान


पूरी दुनिया ही कोरोना वायरस महामारी के जूझ रहीं है लेकिन पाकिस्तान में कोरोना वायरस के एक दिन में सर्वाधिक 1,952 नए मामले सामने आए हैं और इसी के साथ संक्रमण के मामले बढ़कर 19 हजार के पार हो गए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि महामारी से पिछले 24 घंटे में 47 लोगों की मौत हो गई और साथ ही अब तक मरने वालों की संख्या 440 तक पहुंच गई है।कोरोना महामारी ने पाकिस्तान को भी अपने सिकंजे में कस लिया है पाकिस्तान पर भी भारी पड़ रहा है अब कोरोना का संकट।

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 66 मामले हैं. इस बीच, प्रधानमंत्री इमरान खान ने महामारी से नौकरी गंवाने वालों के लिए नकदी कार्यक्रम के दूसरे चरण की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि पारदर्शिता बरतने के लिए वह खुद इसकी निगरानी कर रहे हैं।

भारत देश में भी कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। संक्रमित मरीजों की संख्या 39 हजार 699 तक पहुंच गई है। यह संख्या लगातार दूसरे दिन 2400 से ज्यादा है। शुक्रवार को एक दिन में 2411 मामले सामने आए थे। देश में अब तक 1323 लोगों की मौत हो चुकी है। कब छुटकारा मिलेगा इस महामारी से लगातार दिन भर में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है पूरी दुनिया पर कोरोना का संकट छाया है।

Comments