लॉकडाउन हटाने पर विचार, मंत्री समूह की सिफारिशों के बाद लेंगे प्रधानमंत्री फैसला


देशभर में कोरोना वायरस  कोविड-19 महामारी और देशभर में संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन से अर्थव्यवस्था को तगड़ा झटका लगा है। देशभर में लॉकडाउन समाप्त होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण  समेत प्रमुख मंत्रियों के साथ ‘एग्जिट स्ट्रैटजी’ पर चर्चा की। एग्जिट स्ट्रैटजी से मतलब है कि लॉकडाउन 3 मई के बाद देश में सभी तरह की गतिविधियों खासकर आर्थिक ए​क्टिविटी कैसे सुचारू किया जाए। इस बारे में आधिकारिक रूप से अभी कुछ भी नहीं कहा गया है लेकिन  प्रधानमंत्री पिछले कुछ दिनों से पोस्ट लॉकडाउन स्ट्रैटजी को लेकर अलग-अलग तरह की संभावनाओं पर लगातार चर्चा कर रहे हैं। शुक्रवार सुबह हुई बैठक में रेल एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद थे। लॉकडाउन 3 मई को खत्म हो रहा है। लॉकडाउन हटाने या बढ़ाने पर अभी विचार किया जा रहा है।

भारत में अब तक कोरोना से  संक्रमितो की संख्या 35 हजार पर कर गई है और करीब 1100 से अधिक मौत हो चुकी है कोरोना वायरस की रफ़्तार लगातार बढ़ती ही जा रही है प्रधानमंत्री  मोदी ने गुरुवार को निवेशी निवेश आकर्षित करने, घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को प्रमोट करने और अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने की स्ट्रैटजी पर कई बैठकें की। कोविड-19 महामारी और देशभर में संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन से अर्थव्यवस्था को तगड़ा झटका लगा है।

Comments