नई दिल्ली: निजामुद्दीन मरकज मामले के आरोपी मौलाना साद आखिर कहा छिपा है क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को मौलाना साद के बीच वाले बेटे को क्राइम ब्रांच के दफ्तर में बुलाया और 2 घंटे तक पूछताछ की। साद का ये बेटा मुख्यालय की गतिविधियों में ज्यादा सक्रिय है और मरकज के ओहदेदारों के साथ मीटिंग भी ये ही करता था। आज 40 दिन हो चुके ही आखिर कहा पर छुप गए है मौलाना साद। आज तक ना तो मौलाना साद खुद सामने आये ही और ना ही पुलिस अभी तक उनको ढूंढ पाई है।
मंगलवार को मौलाना साद के बीच वाले बेटे को क्राइम ब्रांच के दफ्तर में बुलाया और पूछ ताछ की गई है मकरज के 20 ऐसे कर्मचारी हैं जो यहां आने-जाने वाले जमातियों की व्यवस्था से जुड़े हैं और ये सभी केस दर्ज होने के बाद से ही गायब हैं। क्राइम ब्रांच को मरकज आने वाले विदेशी जमातियों के रहने-खाने से लेकर आने-जाने की जिम्मेदारी संभालने वाले ट्रैवेल एजेंट से पूछताछ में जानकारी मिली थी। पुलिस अभी तक मौलाना साद को ढूढ़ने में लगी है।

Comments
Post a Comment