तमिलनाडु में थर्मल पावर स्टेशन में ब्लास्ट, 7 घायल



कोरोना महामारी के संकट काल में आज देश मे विशाखापटनम और छत्तीसगढ़ में गैस रिसाव के हादसे के बाद तमिल नाडु से खबर आ रही है। यहां के नवेली इलाके में NLC थर्मल पावर स्टेशन में ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट में 7 लोगों के जख्मी होने की खबर है। इस प्लांट में कुल मिलकार 2 हजार कर्मचारी काम करते हैं ब्लास्ट की सूचना मिलने के बाद राहत और बचाव कार्यके साथ पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।

ब्लास्ट में घायल लोगो को अस्पतालों में भर्ती कराया गया हैं। लोगों की माने तो ब्लास्ट काफी भीषण था और इसकी गूंज काफी दूर तक सुनाई दी है। अभीतक ब्लास्ट की वजह का पता नही चल सका है। धमाका की वजह से हुआ है, जांच टीम इसके बारे में पता लगा रही है। लॉकडाउन के दौरान यहाँ पर  तीन इकाइयों के संचालन की वजह से कम ही लोग ड्यूटी पर थे।

Comments