प्रति महिला प्रधानमंत्री जनधन खाताधारकों को 500 रुपये की राहत राशि देने का ऐलान


भारत सरकार कोरोना वायरस महामारी से लड़ाई के साथ ही गरीबों और जरूरतमंद लोगों को कम से कम मुश्किल हो इसका भी ध्यान रख रही है। इसी प्रयास के तहत भारत सरकार प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खाता खुलवाने वाली महिला खाताधारकों के खाते (बैंकों द्वारा ऐसे खातों की संख्या की जानकारी दी गई है) में 500 रुपये की दर से जमा कर रही।

PM गरीब कल्याण पैकेज के तहत PMJDY के महिला खाता धारकों को रस 500 की मई माह की किश्त बैंकों में भेजी जा रही है। बैंकों में भीड़ से बचने के लिए खातों में पैसा भेजने के लिए खाता संख्या के आधार पर तारीख तय की गई है। ऐसे में लाभार्थी अपनी बैंक की ब्रांच से CSP से या बैंक मित्रों से इन तारीखों के आधार पर अपना पैसा ले सकते हैं। सरकार की ओर से ये कदम यह कदम पीएम गरीब कल्याण पैकेज के तहत उठाया गया है। 26-03-2020 को राहत के लिए की गई घोषणाओं के तहत अगले तीन महीनों के लिए प्रति महिला प्रधानमंत्री जनधन खाताधारकों को 500 रुपये की राहत राशि देने का ऐलान किया है।

मोदी सरकार आर्थिक तौर पर बड़ी सहायता दे रही है गरीबो के लिए फ्री राशन, चावल, सरसो का तेल आदि दे रही ही इस कोरोना महामारी के संकट में सरकार गरीबो का खास ध्यान रख रही है ताकि कोई गरीब घर में भूखा न सो सके। कोरोना वायरस महामारी  के खतरे तो देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग  मेंटेन करने के लिए सरकार ने इस पैसे को निकालने के लिए अगल अलग दिन तय किए हैं।

Comments