देशभर में बड़ी तेजी से बढ़ रही है कोरोना महामारी की रफ़्तार


देशभर में अब कोरोना की रफ़्तार लगातार बढ़ती जा रही है, भारत में कोरोना वायरस की महामारी से संक्रमित होने वालों की संख्या 33500 पर कर गई है स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को जारी आंकड़ों में कहा कि देश में कोविड-19 संक्रमण के चलते 1075 मौतें हुई हैं और वर्तमान में कुल 24,162 व्यक्ति महामारी से संक्रमित हैं। जबकि 67 लोगों को इस वायरस की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी है। देश के लिए कोरोना एक चिंता का विषय बना हुआ है जल्द ही इस महामारी से छुटकारा पा लेगे ।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार (30 अप्रैल) जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। कोरोना को रोकने के लिए देशभर में 3 मई तक लॉकडाउन जारी है। यह वक्त है मिलकर दूर रहने और जागरूकता से दिशानिर्देशों के पालन करने का है । 

Comments