हरियाणा के तीन जिलों में मंडराया कोरोना का संकट काल


हरियाणा के आठ जिले इस वक्त संक्रमण से पूरी तरह मुक्त हो चुके हैं। तीन जिलों के हालात फिलहाल गंभीर हैं। बावजूद इसके प्रदेश में संक्रमण रिकवरी दर भी लगातार बढ़ रही है। नूंह में 58  गुरुग्राम में 54 फरीदाबाद में 50 कोरोना से सक्रमित लोगो की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है झज्जर जिले के उपमंडल बहादुरगढ़ सब्जी मंडी से जुड़े 7 व्यक्तियों के कोरोना सैंपल पॉजिटिव पाए गए है झज्जर में कोरोना से सक्रिमित लोगो की संख्या 25  हो गई है इस वक्त हरियाणा में कोरोना से सक्रमित कुल 330 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 255 मरीज ठीक हो चुके हैं। 99 केस अभी एक्टिव है हरियाणा क्या पूरी दुनिया में कोरोना संकट महामारी का एक चिंता का विषय बन गया है कोरोना के संक्रमण मुक्ति पाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे है स्वास्थ्य विभाग भी अब सैंपल जांच की रफ्तार बड़ा रहा है प्रदेश में इस वक्त करनाल, सिरसा, यमुनानगर, जींद कैथल, कुरुक्षेत्र, चरखी दादरी और फतेहाबाद संक्रमण से पूरी तरह मुक्त है। यहां सभी मरीज ठीक हो चुके हैं और उन्हें छुट्टी दे दी गई है। नूंह, गुरुग्राम और सोनीपत में फिलहाल मरीजों की संख्या दहाई का आंकड़ा पार है। फरीदाबाद में भी अधिक मरीजों के बावजूद अब स्थिति संभलने लगी है।  स्वास्थ्य महकमे के अनुसार अभी तक प्रदेश में 3 मौत अंबाला, करनाल और रोहतक में हो चुकी है।

हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा है सामान्य हॉस्पिटल सेक्टर 6 में COVID -19  को लेकर प्रदेश में आईटीपीसीआर लैब शुरू कर दी गई है अभी फ़िलहाल प्रदेश के   नूंह, गुरुग्राम और सोनीपत में फिलहाल मरीजों की संख्या दहाई का आंकड़ा पार है। फरीदाबाद में भी अधिक मरीजों के बावजूद अब स्थिति संभलने लगी है।  स्वास्थ्य महकमे के अनुसार अभी तक प्रदेश में 3 मौत अंबाला, करनाल और रोहतक में हो चुकी है। अभी तक विभिन्न जिलों में कुल पॉजिटिव मरीजों में से अंबाला में 14, भिवानी में 3, चरखी दादरी में 1, फरीदाबाद में 46, फतेहाबाद में 1, गुरुग्राम में 51, हिसार में 4, जींद में 2, करनाल में 6, कैथल  में 2, कुरुक्षेत्र में 2, नूंह में 58, पलवल में 34, पानीपत में 13, पंचकूला में 18, रोहतक में 4, सिरसा में 4, सोनीपत में 25, यमुनानगर में 3 और झज्जर में 6 मरीज सामने आ चुके हैं। गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में 14 इटालियन मरीजों को भी रखा गया था।

Comments