भारत में केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए मोबाइल फोन पर कोरोनावायरस महामारी के फैलाव पर नज़र रखने के लिए आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य पर किया.केंद्र सरकार के अधीन आने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के मोबाइल फोन में तत्काल प्रभाव से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड होना चाहिए.
भारत में कोरोनावायरस वायरस से सक्रमित मरीजों की संख्या 31,550 के पार पर पहुंच गई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,897 नए मामले सामने आए हैं और 73 लोगों की मौत हुई है. 24 घन्टों में मौतों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है. सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोनावायरस से अब तक 1,010 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 31,625 हो गई है. वहीं, अब तक 7,805 मरीज ठीक को चुके हैं. रिकवरी रेट सुधर कर 24.56% हो गया. कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन (Lockdown) लगाया गया. क्या यह लॉकडाउन 3 मई तक जारी रहेगा लगातार कोरोनावायरस वायरस से सक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है

Comments
Post a Comment